जन्माष्टमी में दही बनेगा आपके स्वास्थ्य का साथी!

जन्माष्टमी पर दही कैसे जमाएं?

दही जमाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच दही ले लें। दही के साथ-साथ दूध लें। आप अपने इच्छा अनुसार दूध एक लीटर, आधा लीटर या इससे कम या ज्यादा ले सकते हैं।

[the_ad id=”14222″]

अब इस दूध को उबाल लें। दूध जब गुनगुना हो जाए तो इसमें एक चम्मच दही (जामन) मिलाएं। अब दूध में थोड़ी सी मिक्स दही के कंटेनर को गर्म स्थान पर रख दें और कपड़े से ढ़क दें। तकरीबन पांच से आठ घंटे में दही खाने के लिए रेडी है। आप चाहें तो दही स्टील के बर्तन के अलावा मिट्टी के बर्तन में भी जमा सकती हैं। जब दही जम जाए तो आप इसे फ्रिज में रखकर ढंडा होने के बाद खा सकते हैं।

कोशिश करें की दही का सेवन रात के वक्त न करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें, तो रात के वक्त शरीर में कफ की मात्रा बढ़ जाती है और ऐसे में दही का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। वैसे तो कहते हैं की दही का शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन, आयुर्वेद विशेषज्ञों की मानें तो दही का सेवन रात के वक्त करने से बचना चाहिए। दही के सेवन से शारीरिक लाभ की इच्छा रखते हैं तो इसका सेवन नाश्ते के वक्त करें। आप चाहें तो दही की लस्सी या छांछ का सेवन करना भी फायदेमंद माना जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर दही का विशेष महत्व होता है। इसलिए आप चाहें लस्सी बनाकर इसमें मनपसंद ड्राय फ्रूट्स मिक्स कर के भी दही का आनंद लिया जा सकता है।

शाकाहारी (वेजिटेरियन) लोगों के लिए दही काफी लाभकारी माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन की मौजूदगी होती है। तमिल ब्राह्मण दही का सेवन बड़े ही प्रेम से करते हैं।

दही के कुछ स्वास्थ्यवर्धक फायदे :

  • पाचन तंत्र में सुधार : दही में प्रोबायोटिक फैक्टर यानी ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो कि पेट की स्थिति में सुधार करते हैं। इससे आपके पाचन में मदद होती है और साथ ही पेट में होने वाली हर परेशानी से राहत मिलती है। यह दूध के मुकाबले आसानी से पच जाता है।
  • बेहतर इम्म्यूनिटी का राज है दही :  यूनिवर्सिटी आफ वियना (University of Vienna ) ऑस्ट्रिया के शोध के अनुसार दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • स्वस्थ त्वचा पाना है तो रोजाना खाएं दही : अगर आपकी त्वचा में नमी की कमी है या फिर पिंपल्स की समस्या है तो भी दही आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तमाल फेसपैक में करने से या फिर रोजाना डाइट में शामिल करने पर आपको निश्चित ही फायदा होगा।
  • बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को भी कम करता है दही : दही में पाए जाने वाला कैल्शियम, विटामिन-डी, प्रोटीन, विटामिन-बी2, विटामिन-बी12,पोटैशियम और मैग्नीशियम हृदय से जुड़ी सभी समस्याओं को हल कर सकता है।
  • हड्डियों को मजबूत करने के लिए भी खाएं दही : दही में कैल्शियम, विटामिन-डी और हेल्दी गट बैक्टीरिया भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए ये हड्डियों के लिए भी लाभकारी है।

 

Source: