इन असरदार टिप्स को अपनाने के बाद दूर रहेंगी मानसून की बीमारी

मानसून की बीमारियों से कैसे बचें?

[the_ad id=”14222″]

  1. मानसून में बारीश की वजह से हमारे घर के आसपास या छत पर कई जगह पानी इकट्ठा हो जाता है। जिसकी वजह से वहां मच्छर पनपने की आशंका बढ़ जाती है। जिसकी वजह से मच्छर के काटने से होने वाली तमाम बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, अपने घर के आसपास या छत पर ऐसी सभी चीजों का खाली या ढककर रखें, जिनमें पानी इकट्ठा होने का खतरा होता है।
  2. मानसून के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस के पनपने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। जिस वजह किसी के भी शरीर द्वारा आप संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए, किसी से भी मिलने या हाथ मिलाने के बाद हाथ जरूर धोएं।
  3. मानसून के मौसम में खुले फल और सब्जियां खरीदने या खाने से बचें। क्योंकि, बारिश के मौसम में बरसाती कीड़े-मकोड़े और कीटाणुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है और यह खुले में रखे गए फल-सब्जियों में मौजूद हो सकते हैं। इसलिए, साफ जगह और साफ खाना खाएं तथा अपने सामने ही काटे गए फल या सब्जियों का सेवन करें।
  4. मानसून के मौसम में पानी को उबाल कर पीएं। जिससे अगर पानी में कीटाणुओं का प्रवेश हो भी चुका होगा, तो वह मर जाएंगे। इसलिए, मानसून में स्वस्थ रहने या मौसमी बीमारी से बचने के लिए उबला हुआ पानी पीएं।
  5. मच्छरों या कीड़े-मकोड़े के काटने से बचने के लिए इंसेक्ट रेपेलेंट का इस्तेमाल करें। ताकि, कोई भी मच्छर या कीड़े-मकोड़े से काटने वाली बीमारी से आपको कोई खतरा न हो।
  6. वायरल डिजीज से ग्रसित व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें। क्योंकि, वायरल डिजीज आसानी से फैल सकती हैं, जिसके कारण आपको भी मौसमी बीमारी के कारण शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मानसून में पानी को साफ करने के तरीके

  1. मानसून में पानी में कीटाणुओं के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। जिसके बाद आप पानी को साफ करने के लिए उबाल सकते हैं। इसके लिए पानी को 2 से 3 मिनट तक उबालें, जिससे उसमें मौजूद तमाम बैक्टीरिया, वायरस और प्रोटोजोन आदि का खात्मा हो जाता है। इसके बाद इसे किसी साफ बर्तन में ठंडा करके स्टोर कर लें।
  2. पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन टैबलेट्स का उपयोग करना अच्छा तरीका है। इसके लिए आप मार्केट में उपलब्ध क्लोरीन टैबलेट्स को पानी में डालकर हिलाएं। फिर कुछ 4 से 5 घंटे रखने के बाद पानी साफ हो जाता है और उसका सेवन किया जा सकता है।
  3. कई बार रखा हुआ पानी अस्वच्छ दिखने लगता है, जो कि कई बाहरी तत्व गिरने के कारण हो जाता है। इस पानी को साफ करने के लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए आपको फिटकरी के एक टुकड़े को पानी में कुछ देर तक रखकर छोड़ सकते हैं और सारे तत्व नीचे बैठ जाते हैं और पानी छानकर उसका सेवन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को सेडीमेंटेशन भी कहते हैं।

 

Source: