Categories Docsapp Hindi Motherhood

गर्भावस्था और समस्याएं | डॉक्सऐप पर विशेषज्ञ से करें बात

गर्भावस्था के दौरान बहुत सारी स्वास्थ सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है | जैसे कि – जी मिचलाना, उल्टी , पेट दर्द , ऐंठन और तेज़ सर दर्द आदि | इसलिए गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है|

[the_ad id=”13371″]

गर्भावस्था और फिटनेस

गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि आप किसी को जीवन देने जा रही हैं | गर्भावस्था में आपकी ऊर्जा का काफी इस्तेमाल होता है, ऐसे में नियमित व्यायाम आपको दिनभर फिट रहने में मदद कर सकता है| आप अपने व्यायाम के लिए एक विशेषज्ञ की राय भी ले सकती हैं |

गर्भावस्था और पौषण

एक गर्भवती महिला के लिए सही और सम्पूर्ण पौषण बेहद ज़रूरी है | अगर गर्भवती महिला स्वस्थ है तो आने वाली संतान भी स्वस्थ ही होगी | इसलिए जन्म से पहले, गर्भावस्था के दौरान और जन्म के बाद भी एक माँ का पौषण बेहद ज़रूरी है |

गर्भावस्था के बाद का स्वास्थ्य

गर्भावस्था के बाद सभी महिलाओं के अंदर बहुत से शारीरिक बदलाव आते हैं | फिर दोबारा पहले जैसा होने में कुछ समय लगता है और ऐसा करने के लिए ज़रूरत है नियमित रूप से व्यायाम करने की , पर ध्यान रखें कि जल्दबाज़ी ना करें क्यों कि डिलीवरी के बाद आपका शरीर काफी कमज़ोर और नाज़ुक है |

वज़न घटाना
डिलीवरी के तुरंत बाद ही वज़न घटाने की भाग दौड़ में ना लगें, चीज़ों को थोड़ा वक़्त दें और अपने लक्ष्य की ओर धीमी गति से बढ़ें | वज़न घटाने के चलते अगर आप डाइटिंग का सोच रही हैं , तो हम बताना चाहेगें की ऐसा करना आपके शरीर के लिए बेहद खतरनाक होगा |
यदि आप की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है , तो आप को और भी सावधानी से काम लेना होगा , अभी आप का शरीर बेहद नाज़ुक है | फिट रहने की शुरुआत आप व्यायाम के विपरीत , हैल्थी खाने से कर सकती हैं |

Source: