वजन घटाने के लिए यूज कर रहे हैं सेब का सिरका? तो एक बार उसके नुकसान भी जान लें

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी चर्चा में रहता है।
[the_ad id=”14222″]

चाहें वजन घटाना हो या कोलेस्ट्रॉल कम करना हो। हर सवाल का जवाब सेब का सिरका माना जाने लगा है। ज्यादातर लोगों को आप यही कहते सुनेंगे कि सेब का सिरका शरीर के लिए कोई साइड इफेक्ट पैदा नहीं करता है। लेकिन यह बात सरासर गलत है। ​हर सिक्के के दो पहलु होते हैं, और इसी तरह फायदे के साथ साइड इफेक्ट्स का होना लाजमी है।

सेब का सिरका डायट में शामिल करने के ये हैं नुकसान

सेब का सिरका खाने के बाद पाचन क्रिया हो सकती है धीमी

वजन कम करने के चक्कर में यदि आप एप्पल साइडर विनेगर को खाने के तुरंत बाद पीते हैं तो, यह आदत तुरंत बदल लें। यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो, एसीवी आपकी पाचन क्रिया को नकारात्मक तरह से प्रभावित करता है। इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। पाचन क्रिया के धीमे होने के कारण गैस की समस्या, पेट में जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हो सकता है खतरनाक

गैस्ट्रोपरेसिस (Gastroparesis) यानी खाने का बहुत देर तक पेट में रह जाना। इसमें पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। सिरके के कारण यह स्थिति पैदा होना आम बात है। हालांकि यह स्थिति सभी के लिए नुकसानदायक हो सकती है पर डायबि​​टीज 1 के मरीजों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकती है। खाने की पाचन क्रिया के अनुसार ही इंसुलिन ली जाती है।

एसीवी को सीधे तौर पर न लें

सेब का सिरका पेट की चर्बी कम करने का काम करके, आपके दांतों पर बुरा असर डाल सकता है। पानी में मिलाने के बाद भी सिरका एसिडिक माना जाता है। इससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि बिना पानी में मिलाया हुआ सेब का सिरका कितना ज्यादा एसिडिक हो सकता है।

सेब का सिरका ज्यादा न पीएं

किसी भी चीज की अति ​खराब होती है। ऐसे ही सेब का सिरका ज्यादा पीना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। शुरुआत करते समय खासकर यह याद रखें कि इसे कम से ही शुरू करें। मोटापा कम करने के लिए ज्यादा सिरका न पीएं।

सोने से तुरंत पहले सेब का सिरका न पीएं

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन सोने से तुरंत पहले करना गलत होता है। इससे आपकी भोजन नली (Oesophagus) में परेशानी हो सकती है। भोजन नली की परेशानी से जलन, सीने में दर्द, उल्टी, खट्टी डकार जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सिरके से फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है

पहले आंखों को भाना चाहिए, फिर नाक में सुगंध जानी चाहिए तब जाकर जीभ स्वाद ले पाती है। हर खाने के लिए यही नियम फॉलो किया जाता है। इस नियम को एप्पल साइडर विनेगर के साथ न अपनाएं। चूंकि यदि आप इसे सूंघेंगे तो, यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। एसीवी आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। फेफड़ों में जलन जैसी समस्या पैदा हो सकती है।

सेब का सिरका लेते समय इन बातों का रखें ख्याल

  • ज्यादा मात्रा में सेब का सिरका डायट में शामिल करने से सेहत पर हानिकारक हो सकता है।
  • प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सेब का सिरका निर्धारित मात्रा में ही लेना चाहिए। क्योंकि कई शोधो के बाद भी अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह किस तरह प्रेग्नेंट महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • अगर आप पहले ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं और इसको लेकर आपकी दवा चल रही है, तो ऐसे में जरूरी है कि आप सेब का सिरका अपनी डायट में निकाल दें।
Source: