2019 में लाइए अपने जीवन में ये 19 बदलाव

हर साल की तरह सभी लोग नए साल के लिए एक अच्छी आदत को अपने जीवन में ढालने के लिए सोच विचार करते हैं | जितने तरह के लोग

[the_ad id=”6151″]उतने ही प्रकार के उनके विचार | नए साल से दारू बंद, सिगरेट पीना बंद, गाली देना बंद, दिन में सोना बंद, लोगो के बारे में सोचना बंद आदि और ना जाने क्या क्या !

अगर गौर फ़रमाया जाए तो आपको पता चेलगा की नए साल में लिए जाने वाले ज़्यादातर संकल्प हमारी सेहत से जुड़े होते हैं या फिर उनका असर कहीं ना कहीं हमारी सेहत पर भी पड़ता है | इस नए साल के लिए शायद आपने भी कुछ संकल्प लिए होंगें | तो क्यों ना अपने इस नए साल में हम अपनी सेहत में भी कुछ सुधार लाएं और कुछ 19 छोटे संकल्पों को अपने जीवन में ढालने की कोशिश करें |

चलिए अब बात करते हैं इन 19 बदलावों की, जो आपको और आपके जीवन को एक नई दिशा देंगे |

  1. थोड़ा पहले करें दिन की शुरुआत

सुबह जल्दी उठना और उसके अनेक फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं | लेकिन सिर्फ चुनिंदा लोग ही इसे करने में सफल हो पाते हैं | तो क्यों ना इस बार जल्दी उठने की कोशिश करें और अपने जीवन में आते बदलाव को महसूस किया जाए |

  1. सुबह का नाश्ता ना छोड़ें

बदलती ज़िन्दगी में भाग दौड़ बहुत बढ़ गई है और इसी वजह से हम सुबह के नाश्ते को भूलते जा रहे हैं | सुबह का नाश्ता है दिनभर की ऊर्जा के लिए ज़रूरी | इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं |

  1. पानी को नियमित पीते रहें

पानी स्वस्थ जीवन के लिए बेहद ज़रूरी है | हमारी जीवनशैली से पानी पीना जैसे गायब होता जा रहा है | सुन्दर त्वचा, स्वस्थ पाचन तंत्र, सही रक्तचाप, वज़न पर नियंत्रण आदि जैसे अनेक फायदे हैं, जो पानी से हमे मिलते हैं | तो इस साल अपनी ऑफिस की डेस्क पर और अपने बैग में एक पानी की बोतल ज़रूर रखें |

  1. नियमित व्यायाम करें

रोज़ाना व्यायाम है स्वस्थ जीवन की ओर पहला कदम | अक्सर जो लोग सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करते हैं वे हमेशा ही स्वस्थ रहते हैं | अपने किसी भी पसंदीदा अभिनेता का कोई भी इंटरव्यू सुनकर देख लीजिए, आपको खुद ही अंदाजा हो जाएगा |

  1. पौष्टिक भोजन

पौष्टिक आहार है स्वस्थ जीवन का सार | फल, सब्ज़ियां, दूध, दही, हरी पत्ते वाली सब्ज़ियां आदि हैं बेहद महत्वपूर्ण | बर्गर, पिज़्ज़ा, कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फ़ूड जैसी अन्य खाने की चीज़ों को जीवन से बाहर का रस्ता दिखाएं और पौष्टिक आहार को जीवन का हिस्सा बनाएं |

  1. शराब का सेवन कम करें

शराब है कईं घातक बीमारियों की जड़ जैसे दिल की बीमारियां, व्यवहार में बदलाव, गुस्सा, कैंसर आदि | शराब का हद से ज़्यादा सेवन सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके पूरे परिवार के लिए घातक है | खुद को और अपने परिवार को दीजिए अपनी सेहत का तौफा |

  1. धूम्रपान कीजिए कम

तम्बाकू का सेवन है हर तरह से जानलेवा | इसका सेवन करने के पीछे कोई भी उचित कारण नहीं हो सकता | दांतों की सड़न, कैंसर, दिल की बीमारियां, भूख कम हो जाना जैसे कई अनेक असर हैं जो हमारे शरीर पर पड़ते हैं | तो क्यों ना धूम्रपान की आदत को इस साल धुएं में उड़ा दिया जाए ?

  1. सूरज से कीजिए दोस्ती

विटामिन डी की अहमियत आजकल दफ़्तर में बैठे उन हज़ारों लोगों को मालूम हो चुकी है, जो धूप में जाने से कतराया करते थे | इंजैक्शन और दवाईयों के ज़रिए विटामिन डी लेने से बेहतर है सुबह या दिन के समय कुछ देर धूप में चक्कर लगाकर आना | भूलिए मत की हड्डियों के लिए विटामिन डी बेहद ज़रूरी है |

  1. कम कर दीजिए मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल

आज मोबाइल फ़ोन ज़िन्दगी का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इन्हें अपनी ज़िन्दगी बना लेना उचित नहीं | सुबह उठने के साथ शुरू होता है इसका सिलसिला और शायद रात को सोते सोते भी खत्म नहीं हो पाता | मोबाइल फ़ोन ने हमारी ज़िन्दगी को कैद कर दिया है, अब भी वक्त है इनकी दुनिया से बाहर निकलने का और अपनी आस पास की दुनिया को महसूस करने का |

  1. योग को जीवन में जगह दीजिए

आज दुनियाभर में लोग योग के गुणगान  गाते नहीं थक रहे | भारत की इस संस्कृति को दुनियाभर में जगह मिल चुकी है | योग शरीर को लचीला बनाने के अलावा, अनेक बीमारियों से लड़ने में भी मददगार है | कुछ दिन करके देखिए, आप इसके आदि हो जाएगें |

  1. नए लोगों से मिलें

कहा जाता है कि हर इंसान अलग है और हर इंसान से कुछ सीखा जा सकता है | तो क्यों ना इस साल पुराने लोगों की बैठक में कुछ नए लोगों को भी शामिल कर लिया जाए | नए लोगों से मिलें और जानें ज़िन्दगी जीने के कुछ अलग तौर तरीके |

  1. तनाव को रखें दूर

बात बात पर परेशान होना कीजिए कम | यह समझने की ज़रूरत सबको है कि हर काम हमारी मर्ज़ी से नहीं हो सकता, कुछ चीज़ों में समय लगता है, हम सबको खुश नहीं रख सकते, दुनिया में बहुत से लोग आपसे प्यार करेंगे और शायद उनसे दोगुने आपसे नफरत | लेकिन ऐसा होना बहुत आम बात है | इन बातों को लेकर सोचना कम कीजिए और तनाव को कहिए अलविदा |

  1. कुछ नए शौक ढूंढिए

ज़िन्दगी में शौक होना भी काफी ज़रूरी है | क्यों कि अगर आप किसी चीज़ का शौक रखते हैं जैसे कि पेंटिंग, डांसिंग, कविताएं लिखना, गाना-बजाना, कोई खेल खेलना, खाना बनाना, सिलाई, फोटोग्राफी आदि, तो आप उन उदास पलों को दूर कर सकते हैं, जो कभी भी ज़िन्दगी में दस्तक दे देते हैं | ज़िन्दगी जीने के अलावा भी कोई शौक पालकर देखिए |

  1. समय की कीजिए इज़्ज़त

समय प्रबंधन है हर सफल इंसान की ज़िन्दगी का राज़ | जी हाँ, समय की कदर करने वालों को ज़िन्दगी ने हमेशा सराहा है | समय पर उठना, खाना, दफ़्तर पहुंचना, क्लास में जाना जैसे अनेक रोज़ाना के काम हैं जो हमारी ज़िन्दगी पर सीधा प्रभाव डालते हैं | इस साल समय पर काम करने की कोशिश करें |

  1. रहें सकरात्मत्क

सकारात्मकता में छिपा है कई सारी परेशानियों का हल | अगर हम सकारात्मक है तो हम अपनी उलझनों में उलझने के अलावा भी ज़िन्दगी के अन्य पहलुओं पर ध्यान देंगें | ख़ुशहाल ज़िन्दगी जीने वाले लोग सकारात्मकता को अपने जीवन में ढाल लेते हैं |

  1. लोगों से कीजिए बात

बहुत से लोग अपनी परेशानियों के बारे में किसी से बात करना पसंद नहीं करते | लेकिन, सच बात यह है कि ज़्यादातर बड़ी-बड़ी परेशानियों के हल भी ऐसे ही बैठे बैठे छोटी बातचीत में निकल आते हैं | कुछ परेशानियों के हल दोस्तों और परिवार के बजाए अनजान लोगों के पास भी मिल जाते हैं | तो इस साल अपनी प्रॉब्लम के बारे में बात कीजिए |

  1. चलते चलते कीजिए बात

क्यों की घण्टों करते हैं आप फ़ोन पर अपने चहितों से बात, तो अब से चलते चलते कीजिए बात | इससे होंगी कैलोरी बर्न और आप अनजाने में कर रहे होंगें व्यायाम, क्यों की वॉक करना भी है व्यायाम का हिस्सा |

अपने फुट-स्टेप्स गिनने वाली एक ऐप डाउनलोड कीजिए और कीजिए वॉक-एंड-टॉक |

  1. परिवार के साथ समय बिताएं

फोन, दोस्तों, दफ़्तर, पार्टी, सेल्फी, फेसबुक/इंस्टग्राम में हम इतना व्यस्त रहने लगें हैं कि अपने परिवार को नज़र अंदाज़ करने में ज़रा भी समय ज़ाया नहीं करते | माता पिता, भाई बहन इन सबके साथ भी समय बिताएं और महसूस कीजिए खुशियाँ अपने घर के माहौल और ज़िन्दगी में |

  1. जल्दी सोने का करें प्रयास

एक अच्छे दिन की शुरुआत जल्दी तभी हो सकती है, जब हम पिछली रात जल्दी सोएं हो | सोशल-नेटवर्किंग को सिमित करें और अपनी आँखों को आराम दें | अगर नींद होगी पूरी और गहरी तो ज़बरदस्त होगी नए दिन की शुरुआत |

 

Source: